*KHABAR : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने मोरवन एवं मनासा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 20, 2026, 8:16 pm Technology

नीमच । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु शनिवार को जावद विकासखंड की मोरवन पंचायत एवं मनासा विकासखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की गई। अतिथियों की उपस्थिति मोरवन में विधायक श्री ओम प्रकाश सखलेचा एवं मनासा में विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बंधुओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पूर्णतः प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विधायक द्वय ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि यह आज की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि किसान की खेती की लागत कम कर मुनाफा भी बढ़ाती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शुरुआत में अपने खेत के एक छोटे हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करें और धीरे-धीरे पूरे खेत को प्राकृतिक खेती में बदलें। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कृषि, आत्मा, उद्यानिकी विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बंधु उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });