*KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलसोड़ा में मनाया योग दिवस, छात्र विकास गरासिया को बनाया मुख्य अतिथि, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 21, 2026, 9:55 am Technology

नीमच | को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलसोड़ा में योग दिवस मनाया गया। जिसमें गणमान्य नागरिक, पालक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।कार्यक्रम का आकर्षण देविपुरा प्राथमिक विद्यालय का बालक विकास पिता भीम सिंह गरासिया रहा।जिसने सत्र 2025- 26 में सर्वाधिक अंक संकुल में 93 प्रतिशत प्राप्त कर नियमित कक्षा छठी में अध्ययनरत है। विद्यालय ने छात्र को सम्मानित करते हुए एवं अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि बनाया और पुष्प हारो से कर स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन ज्योति जोहरी ने किया तथा अंत में आभार सत्यनारायण बैरागी प्रभारी प्राचार्य ने व्यक्त किया ।योग गतिविधियां भेरूलाल बेकुंदिया के मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा के प्राचार्य ने दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });