नीमच : मध्य प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एमपीपीए) जिला नीमच द्वारा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की अनियमित कार्यप्रणाली के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन आज दिया गया । एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने कहा एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्रीजी से मांग की है कि प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए फार्मेसी काउंसिल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित की जाए, नए एवं नवीनीकरण रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लोक सेवा गारंटी की तर्ज पर निश्चित समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाए तथा फार्मेसी काउंसिल में नियमानुसार शीघ्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी फार्मासिस्ट का पंजीयन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रदेश के फार्मासिस्टों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ज्ञापन का वाचन करके डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह जी धार्वे को दिया गया । इस अवसर डॉ हेमंत अग्रवाल, सचिन गेहलोद आदि मौजूद रहे । उपरोक्त जानकारी एसोसिएशन के मोहसिन मंसूरी ने दी