नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के निर्देशन में वर्षा ऋतु एवं आगामी खरीफ फसलों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व संबंधी प्रकरणों, रास्ता विवादों एवं अतिक्रमण के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपखंड जावद में 22 जून से 23 जुलाई 2026 तक विशेष राजस्व महा अभियान आयोजित किया जा रहा है।
अभियान की मुख्य विशेषताएं- राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त दल गठित किया गया है। दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो व संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी शामिल रहेंगे। संयुक्त दल ,तहसील, नायब तहसील व पुलिस थानों से समन्वय कर पंचायत स्तर पर पहुंचकर कार्य करेगा। इस अभियान के तहत पटवारी व पुलिस थाने से प्राप्त अतिक्रमण संबंधी आवेदनों, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में राजस्व संबंधी लंबित आवेदनो पीएम किसान,फार्मर रजिस्ट्री एवं ई.के.वाई.सी. संबंधी प्रकरणों कॉ निराकरण किया जाएगा
तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया, कि इस अभियान से नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं में त्वरित राहत मिलेगी और प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा।