*KHABAR : मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी संस्था के माध्‍यम से नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम सम्पनः, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 23, 2026, 7:02 pm Technology

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी संस्था के माध्‍यम से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्‍त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान सप्‍ताह अंतर्गत दिनांक 23.06.2026 (मंगलवार) को जिला पंचायत सभाकक्ष, जिला नीमच में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे अपर कलेक्‍टर बी.एस.कलेश द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया । माननीय अपर कलेक्‍टर महोदय द्वारा विभिन्‍न विभागों एवं स्‍वंसेवी संस्‍थाओं के उपस्थित 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को भारत को नशामुक्त बनाने में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया । प्रशिक्षण में राज्‍य स्‍तरीय प्रशिक्षक रजत नागदा, जय कुमार गुप्‍ता, समन्‍वयक वाल्‍मी, महेन्‍द्र सिंह यादव, अधीक्षक,नारकोटिक्‍स विभाग नीमच,कृष्‍ण कुमार कारपेंटर, मनोचिकित्‍सक, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग नीमच, शिव रघुवंशी,निरीक्षक, पुलिस विभाग नीमच, विनीत दुबे, जिला समन्‍वयक, सामाजिक न्‍याय विभाग नीमच, सुनील तिवारी, प्रोजेक्‍ट डाईरेक्‍टर, जीवन तिवारी, मनोवेज्ञानिक, नशामुक्ति केन्‍द्र नीमच वक्‍ताओं द्वारा नशामुक्ति से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया हैा प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों द्वारा मास्टर वालंटियर्स को नशे की रोकथाम, सघन प्रचार-प्रसार और सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु विस्तृत प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान किया गया श्रुति भयडिया, नवागत डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी उप संचालक,समाजिक न्‍याय विभाग नीमच द्वारा मास्टर वॉलंटियर्स को संदेश दिया कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में अखिल विश्‍व गायत्री परिवार नीमच के प्रतिनिधि गिरीराज सिंह चौहान तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की दीदी बी.के.श्रुति बहन एवं बी.के.सविता बहन द्वारा आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक मूल्यों के माध्यम से नशामुक्ति की अलख जगाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही एल्‍कोहॉलिक एनोनियमस के प्रतिनिधियों द्वारा समुह प्रेरणा से नशा छोडने के बारे में बताया गया । सत्र के अंतिम चरण में श्रुति भयडिया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदाय किए गए। यह प्रशिक्षित टीम अब नीमच जिले के प्रत्येक शहरी और ग्रामीण अंचल में जाकर मास्टर वॉलंटियर्स के रूप में कार्य करेगें । कार्यक्रम के सफल समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, संस्थाओं और वॉलंटियर्स के प्रति विभाग के विनीत दुबे, द्वारा आभार व्यक्त किया गया

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });