मंदसौर । शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट, अव्यवस्थित जल प्रदाय व्यवस्था,निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं तथा सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर नगर पालिका परिषद मंदसौर में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी व सभी कांग्रेस के पार्षगण के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को नगर पालिका परिषद मंदसौर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर ज्ञापन की प्रति नगर पालिका के गेट पर ही चस्पा कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया । नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी ने ज्ञापन में बताया गया कि करोड़ों रुपये की लागत से संचालित पेयजल योजना के बावजूद शहरवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । वर्तमान में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है, लेकिन कई क्षेत्रों में पर्याप्त प्रेशर नहीं होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है । जर्जर पाइपलाइन,विद्युत बाधा और तकनीकी खामियों के कारण जल आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने खानपुरा, पुराना किला क्षेत्र, गुदरी,शेखा चौक, कुम्हारवाड़ा, बोहरा बावड़ी, शुक्ला चौक, जनकूपुरा, नीलगर चौक, इंदिरा कॉलोनी, सीतामऊ फाटक, टोडी एवं बंजारा बस्ती सहित अनेक क्षेत्रों में व्याप्त जल संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि कई संकरी गलियों में पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञापन में शहर में निर्माणाधीन एवं हाल ही में निर्मित सीसी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए । वही ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नगर के शहर क्षेत्र में नई टंकी का निर्माण किया जाए,अभी वर्तमान में शहर में जल प्रदाय व्यवस्था में समय की जो कटौती की गई है उसको खानपुरा और शहर क्षेत्र की सकरी गलियों वाले एरिया में लागू नहीं किया जाए,शहर की पुरानी हो चुकी 50 साल पुरानी पाइप लाइनों को बदल जाए । कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर नई सड़कें अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है । उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । साथ ही गांधी चौराहे के समीप एक पेड़ काटे जाने की घटना पर भी कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। नेताओं ने कहा कि एक ओर लाखों रुपये खर्च कर पौधारोपण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना पर्याप्त कारण के वृक्षों की कटाई पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को कमजोर करती है । मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई । कांग्रेस नेताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था को भी अपर्याप्त बताते हुए कहा कि कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने से नागरिकों को गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन से पेयजल संकट, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, वृक्ष संरक्षण एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की । आज इस जोरदार प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं। जल संकट, खराब सड़कें और सफाई व्यवस्था की बदहाली शहर की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है। कांग्रेस प्रशासन को चेतावनी देती है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध समाधान किया जाए। हम जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए विरोध करते रहेंगे । इस अवसर पर विधायक श्री विपिन जैन ने प्रदर्शन में पहुंचे आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मंदसौर की जनता आज बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है । करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई क्षेत्रों में महिलाएं और बुजुर्ग पानी के लिए परेशान हैं । कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है ।नगर पालिका प्रशासन को तत्काल प्रभाव से पेयजल व्यवस्था सुधारनी होगी, अन्यथा कांग्रेस जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी ने कहा शहर की महिलाओं और परिवारों को सबसे अधिक परेशानी पेयजल संकट के कारण उठानी पड़ रही है। कई वार्डों में नियमित पानी नहीं पहुंच रहा और सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। नगर पालिका को केवल दावे करने के बजाय धरातल पर काम करना चाहिए। कांग्रेस जनता की हर समस्या को मजबूती से उठाती रहेगी और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा आज हुए इस प्रदर्शन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन,प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण में राजेश शिह रघुवंशी,सोमिल नाहटा,जिला कांग्रेस संगठन मंत्री अजय लोढ़ा,नगर पालिका परिषद मंदसौर में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी,पार्षद गण में पिंकी कमलेश सोनी लाला,कमरुनिशा आरिफ अंसारी,नगमा नियाज अहमद,तब्बूम साबिर हुसैन,संगीता शैलेंद्र गोस्वामी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत,विकास दशोरा,कांग्रेसजन मे सर्वश्री मो.हनीफ शेख,डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा,कांतिलाल राठौर,तरुण खींची,रवि सिंह राका,आसिफ छिपा,अशोक रैकवार,असगर मेव,राजनारायण लाड़,माजीद चौधरी, विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,राजेंद्र सेठिया सुनील बसेर,मुर्तजा घड़ियाली,मुस्तफ़ा कपाड़िया,युनुस मेव,दिलीप देवड़ा,दीपक सिंह गुर्जर,अनीस मंसूरी,संजय सोनी,जितेंद्र सोपरा,संजय नाहर,सकलेन करार,जाहिर पठान,खलील पठान, आरिफ बेग,वहीद जैदी साबिर इलेक्ट्रीशियन,कैलाश मनवानी,लक्ष्मण मेघनानी,अभिषेक पाटीदार,अम्बालाल हिंगोरिया,सलीम खान,सम्यक जेन,विजय जेन,विश्वनाथ सोनी,अकरम खान, शुभम कुमावत,रमेश ब्रिजवानी,वकार खान,पंकज जोशी,सलीमुद्दीन शेख,मज़हर खान,जयंत भटनागर,साबिर शाह,सर्फ अंसारी,फिरोज हुसैन,श्लोक भटनागर,जयेश पालीवाल,साबिर कप्तान,वसीम खान,योगेंद्र गौड़,नवाज सिद्दीकी,इमरान कुरैशी,समीर पठान,असद अंसारी,कलीम सिद्दीकी,सागर अंसारी,आमीन खान,मंगल गवली,फहीम सिद्दीकी,अशफाक खान,रिजवान,मुनव्वर अंसारी,राजे चौधरी मनोहर रत्नावत,विकास जटिया, नारायण हरवा,उदय लाल डालर, मंगल गवली,प्रणय धाकड़,शकील खान,राजेश खींची,सादिक गोरी,मनोहर नाहटा,महिलाओं में राखी सत्रावाला,वर्षा सांखला,सुनीता बंदी,लक्ष्मी रेकवार, नम्रता सत्रवाला,पिगी गौड़,योगिता बैरागी,मिनल नागर,शहनाज मंसूरी,सरिता कहार,बेबी जीजी कहार,शबाना,सबाह खान,नेहा,राज कंवर, कुम कुम सिसोदिया,नीला,शिवंश,सुनीता माली आदि इस प्रदर्शन में सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र गोस्वामी ने किया व कार्यक्रम का आभार कमलेश सोनी ने माना