नीमच | थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता, 01 प्रकरण मे कुल 06 काले रंग के कट्टो मे भरा 108 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ अफीम का बिना चीर वाला सीपीएस डोडाचूरा व एक पिकअप वाहन व 1200 किलोग्राम प्याज के साथ 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया किरण चोहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को रोककर 02 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण - पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 25.06.26 को भरभडिया फंटा महु चित्तोडगढ फोरलेन रोड नीमच थाना नीमच सिटी पर मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की जाकर एक पिकअप वाहन क्र. RJ 54 GA 0720 को मय पंचानो व फोर्स की मदद से रोककर उसकी तलाशी के दौरान आरोपीयो के कब्जे वाले वाहन पिकअप के अंदर प्याज के कट्टो के बीच छिपाकर रखे 06 काले रंग के कट्टो मे भरा कुल 108 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का बिना चीर वाला सीपीएस डोडाचुरा आरोपीयो 01 सुखराम पिता हरचन्द्र जाति गाड़ी लोहार उम्र 28 साल निवासी लोहारो का वास ग्राम बुडकीया पुलिस थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान 02 श्रवणराम पिता मेघाराम जाति गाडी लोहार उम्र 27 साल निवासी ग्राम मेलावास पुलिस थाना करवर जिला जोधपुर राजस्थान से विधिवत समक्ष पंचान जप्त किया गया तथा आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मौके पर की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया व गिरफ्तार आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। नाम आरोपी 01 सुखराम पिता हरचन्द्र जाति गाड़ी लोहार उम्र 28 साल निवासी लोहारो का वास ग्राम बुडकीया पुलिस थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान 02 श्रवणराम पिता मेघाराम जाति गाडी लोहार उम्र 27 साल निवासी ग्राम मेलावास पुलिस थाना करवर जिला जोधपुर राजस्थान जप्त मश्रुकाः- 01 एक मोटोरोला कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रुपये 02 कुल 108 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का बिना चीर वाला सीपीएस डोडाचुरा कीमती 1620000 03 एक पीकअप वाहन क्र RJ 54 GA 0720 कीमती 09 लाख रुपये 04 कुल 1200 किलोग्राम प्याज कीमती 6000 रुपये। कुल मिला मश्रुका कीमती 25 लाख 36 हजार रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्य में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी एंव थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।