*KHABAR : मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 25, 2026, 8:26 pm Technology

नीमच | मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए, कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु "SAFE CLICK 2.0" अभियान व्यापक स्तर पर संचालित करें। 15 से 31 जुलाई 2026 तक "नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाकर, सभी शैक्षणिक परिसरों को ड्रग-फ्री ज़ोन बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं लोक सेवा:अविवादित नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। विकास कार्यों से जुड़े भूमि अधिग्रहण प्रकरण समय-सीमा में पूर्ण करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम की सेवाएं समय पर दें व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के प्रस्ताव 15 जुलाई तक भेजें। स्वास्थ्य एवं पोषण:मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने हेतु ANMOL 2.0 पोर्टल से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की रीयल-टाइम ट्रैकिंग करें। गंभीर एनीमिया प्रबंधन हेतु ब्लड कैंप लगाएं व प्रसूति सहायता का लंबित भुगतान शीघ्र करें। 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक 'दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान' में घर-घर ORS व जिंक का वितरण व जल स्रोतों का क्लोरीनेशन करें। टीबी मुक्त अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की पहचान व उपचार सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देश दिए गये, कि वनाधिकार अधिनियम के लंबित दावों का त्वरित निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी व बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल नामांकन सुनिश्चित करेंगे, निपुण भारत/मिशन अंकुर के तहत सीखने का स्तर सुधारें, ड्रॉपआउट कम करें व APAAR आईडी शत-प्रतिशत बनाएं। वी.सी.में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास, एडीएम बी.एस.कलेश, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });