*KHABAR : कलेक्टर कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 190 अधिकारी-कर्मचारियों की हुई जांच, 109 लोगों के लिए ब्लड सैंपल, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 12, 2026, 7:44 pm Technology

नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार 12 मई 2026 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 190 अधिकारी एवं कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बी.एम.आई. की जांच की गई। जांच के दौरान 109 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें से 23 लोगों को हाई ब्लड प्रेशर एवं 17 लोगों को हाई ब्लड शुगर की समस्या पाई गई। संबंधित कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श देकर आवश्यक चिकित्सीय सलाह एवं उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में संपर्क करने के निर्देश दिए गए। डॉ.मनीष यादव ने बताया, कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो जाती है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं जीवनशैली में सुधार लाने की अपील की गई है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });