नीमच | आयुष्मान आरोग्य मंदिर चचौर द्वारा मंगलवार को देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, हृदय रोग, प्रमेह आदि विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरित की गईं। इस शिविर में कुल 71 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ.तुलसीराम अलावे, यतेन्द्र राजावत एवं हुकुमचंद सूर्यवंशी ने सेवाएं दी।