*KHABAR : ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 14, 2026, 7:15 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी महोदय मनासा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका वर्षा (परिवर्तित नाम) को खम्खम तेलगांना में दबीश उपरांत अपहरणकर्ता द्वारा अपहृता को भगाकर ले जाने के दौरान पिछा कर मल्हारगढ से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 23.4.26 की दिन मे सुचना कर्ता पिपलियारावजी निवासी द्वारा थाने पर रिपोर्ट किया गया कि मेरी लड़की (परीवर्तीत नाम )वर्षा बाजार मे जाने का कहकर गई थी जो बहुत समय तक वापस नहीं आई जिसकी तलाश मेरे द्वारा गांव पिपलियारावजी व आसपास क्षैत्र में की गई लेकिन मेरी लड़की का कही पता नही चला। गुमशुदा बालिका नाबालिग होेने से सुचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 191/26 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अलग-अलग टीमे तैयार कर नाबालिग बालिका की तलाश हेतु अलग-अलग क्षैत्रों में रवाना की गई। नाबाालिग बालिका की तलाश के दौरान तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली की नाबालिग बालिका (परीवर्तीत नाम )वर्षा जिला खम्खम तेलगाना हैदराबाद मे आरोपी के कब्जे मे है, टीम के व्दारा जिला नीमच की सायबर टीम के सहयोग से दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी नाबालिक लङकी को लेकर वहा से भागने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा व्दारा लगातार पिछा करते हुए मल्हारगढ से आरोपी के कब्जंे से नाबालिक लङकी को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण मे विवेचना जारी है । आरोपी का नाम - विजय पिता बालुराम नायक निवासी उचेङ सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा , सउनि दिलीप कुमार, आरक्षक दशऱथ जाटव व सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही। “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत पुलिस थाना मनासा की इस सफलता से एक परिवार को उनकी नाबालिग बेटी पुनः सुरक्षित मिल सकी। जिला पुलिस बल नीमच द्वारा गुमशुदा एवं लापता बच्चों की तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिल रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });