*KHABAR : जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 1:34 pm Technology

नीमच | आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला के औषधालय परिसर में शनिवार को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया । कार्यक्रम में “सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥” का संदेश देते हुए सभी को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग अपनाने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। डॉ. विमला पाटीदार, भावना बैरागी, विनीत सोनी, आनंद शर्मा एवं श्वेता जोशी ने विशेष सहयोग किया। आयुष विभाग द्वारा जिले में नियमित रूप से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });