*KHABAR : मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान — मोनू लोक्स, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 15, 2026, 7:17 pm Technology

नीमच शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर बिजली कंपनी बेहतर सप्लाई और मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली कटौती कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्गों पर लगे ट्रांसफॉर्मर आग के गोले बनते जा रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में शहर में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिससे बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई है। सोमवार को जैन भवन रोड क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे लगा ट्रांसफॉर्मर अचानक धधक उठा। इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही और अव्यवस्थित व्यवस्था को उजागर कर दिया। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स ने कहा कि नीमच शहर की जनता भीषण गर्मी में परेशान हो रही है। बिजली विभाग की मेंटेनेंस तैयारियां पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं। बिना किसी पूर्व सूचना और बिना तय शेड्यूल के रोजाना घंटों बिजली गायब हो जाती है, जिससे आम जनता, छोटे बच्चे, व्यापारी और दुकानदार सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही जनता को कोई संतोषजनक जवाब देते हैं। जनता में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मोनू लोक्स ने कहा कि बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं लेकिन बदले में जनता को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। अभी मानसून सत्र शुरू भी नहीं हुआ है और शहर की यह स्थिति है, तो बारिश के मौसम में हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या पर मौन बने हुए हैं और जनता की परेशानियों की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। मोनू लोक्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और नियमित सप्लाई सुनिश्चित नहीं हुई तो शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा तथा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के पुतले भी दहन किए जाएंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });