नीमच । वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विभागों- कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा सम्पर्क/संवाद कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व दिनांक 16 मई से 10 दिवस तक प्रत्येक विकासखंड में कृषि रथ का भ्रमण आयोजित किया जा रहा है। कृषि रथ का शुभारंभ कार्यक्रम: जिला मुख्यालय, नीमच पर शनिवार 16 मई को प्रातः 9:00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, उनके शासकीय निवास से हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना करेंगे विकासखंड जावद के अठाना, में 16मई कोप्रातः 8:00 बजे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, एवं विकासखंड मुख्यालय, मनासा पर प्रातः 9:00 बजे मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू कृषि रथ को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।