*KHABAR : यात्री बस में लगेज ढोने वाली बस एवं ब्लैक फिल्म लगे हुए वाहन चालको एवं नाबालिग वाहन चालक के विरूद्व की गई कार्यवाही, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 7:19 pm Technology

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास , अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में आज दिनांक 15.05.26 एवं 16.05.26 को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, यातायात टीम द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेवल्स बस क्र Mp13 Ze 25630 यात्री बस में छत पर भारी मात्रा में लगेज भरा हुआ था, यातायात टीम द्वारा बस को जप्त कर कार्रवाई की जाकर जुर्माना वसूल किया गया। एवं शहर में चल रही ब्लैक फिल्म की चार पहिया वाहनों की ब्लैक फिल्म निकालकर चालानी कार्यवाही की गई एवं नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर उनके परिजनों को थाने पर बुलाकर वाहन न चलाने देने के संबंध में हिदायत दी गई उक्तक कार्यवाही के दौरान कुल 109 चालान समंस शुल्क 57000 रूपये वसुल किया गया । अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है, कि अपने चार पहिया वाहन मे काली फ़िल्म ना लगाए बस संचालक यात्री वाहन बसों मे लगेज का परिवहन नही करे एवं बसों के सभी दस्ता वेज पूर्ण रखे एवं यातायात के नियमों का पालन करे आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });