*KHABAR : पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष को हटाएं, आप के पैंशनर प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 6:57 pm Technology

नीमच/भोपाल। आदमी पार्टी के पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से एक पत्र प्रेषित कर मांग की है कि सौभाग्यसिंह ठाकुर अध्यक्ष मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम को आपके निर्देशानुसार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संदर्भित पत्र के बिन्दु 1 एवं 2 में 200 वाहनों का उल्लेख किया गया है। जबकि मीडिया रिपोर्टस् में 200 वाहनों से ज्यादा का उल्लेख है। जो देश के प्रधानमंत्री महोदय की राष्ट्रीय महत्व की अपील का स्पष्ट खुला उल्लंघन है। इस प्रकार की वाहन रैली निकालने के कारण लाखों रूपयों का डिजल एवं पेट्रोल का बेवजह अपव्यय हुआ है। साथ ही भोपाल में जाम की स्थिति भी निर्मित हुई, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। यह सच है कि आपने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आपके कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ सूचना पत्र जारी करवाया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप उक्त को कुछ समय पश्चात उपकृत करना चाहते है। जो व्यक्ति पदभार ग्रहण करने के लिए भोपाल में इतनी बड़ी वाहन रैली लेकर पंहुचने वाला भविष्य में शासकीय संसाधनों का निश्चित रूप से दुरूपयोग करेगा। बालचंद वर्मा ने अनुरोध किया हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण पद पर सरल, सौम्य एवं बौध्दिक क्षमता वाले व्यक्ति को मनोनीत करने का कष्ट करें। तथा सौभाग्यसिंह ठाकुर का मनोनयन तुरन्त प्रभाव से रद्द कर हटाए जाने का अनुरोध है। उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि अन्यथा न्यायालयीन कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });