*KHABAR : महंगाई का ट्रिपल इंजन सरकार ने दिया ट्रिपल झटका,बिगड़ा घर व रसोई का बजट-रागिनी कालरा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 3:22 pm Technology

नीमच-जैसा की देशवासियों को अंदेशा था,पाँच राज्यो के चुनाव बाद पेट्रोल -डीजल के दामो में सरकार द्वारा बढ़ोतरी की जाएगी बीती रात सरकारी कंपनी द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा कर दी गई ।पूर्व में घरेलू गैस के दाम प्रति सिलेंडर 60/-की वृद्धि की गई ।एक दिन पूर्व दूध के दामों में 2/-प्रति लीटर की भी बढ़ोतरी हुईं । इनरव्हील क्लब नीमच की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री रागिनी कालरा ने कहा की गैस,पेट्रोल,दूध के साथ-साथ रसोई के उपयोग में आने वाले खाद्य तेल दलहन एवं मसालो के दामों में भी विगत दिनों में लगातार वृद्धि हो रही है ।प्रत्येक परिवार का रसोई का बजट बिगड़ गया है ।यह सरकार की ग़लत नीतियों का परिणाम है । कालरा ने कहा कि डीज़ल के दामो में वृद्धि से माल भाड़ा भी बढ़ जाएगा,खाद्य पदार्थों की क़ीमते भी और बढ़ेगी ,गृहस्थी का बजट गड़बड़ा जाएगा !मंहगाई का सूँचांक पिछले 42 माह के उच्चतम स्तर को छू चुका है एवं मार्च 2026 की महंगाई दर से क़रीब 60 प्रतिशत ऊपर है ! कालरा ने माँग की प्रदेश सरकार डीज़ल-पेट्रोल पर जीएसटी एवं सरचार्ज की दर को कम कर जनता को राहत प्रदान करे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });