*KHABAR : कलेक्टर चौराहा शनि मंदिर पर आज अनेक कार्यक्रम व भंडारा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 3:17 pm Technology

नीमच। स्थानीय कलेक्टर चौराहा स्थित शनि देव मंदिर पर आज शनिवार को शनि देव के जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारा प्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिर के पुजारी हस्तीमल जोशी एवं हरिश जोशी ने बताया कि न्याय के देवता शनि देव के जन्मोत्सव के अवसर पर 16 मई शनिवार को प्रातः शनि देव महाराज का अभिषेक, प्रातः 8:00 बजे हवन,शांति पाठ,पूजन( ध्वज अर्पण )एवं दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 तक भंडारा प्रसादी,सायं 7:15 बजे 108 दीपक से महा आरती व छप्पन भोग तथा सायं 7:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में श्याम दीवानी कायरा, कमलेश सेन सोनू साउंड एवं अर्जुन बारेठ मंशापूर्ण म्यूजिकल ग्रुप भजनों की प्रस्तुति देंगे। शनि देव जन्मोत्सव के अवसर पर अलौकिक दरबार, दिव्य दर्शन, इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा आदि मुख्य आकर्षण होंगे। मंदिर पुजारी ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });