*KHABAR : जिले के तीनों विकास खंड के गांवों में दस दिन भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देगा कृषि रथ, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 1:30 pm Technology

नीमच | प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 16 मई से 10 दिवसीय कृषि रथ का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय नीमच से कृषि रथ को विधायक दिलीप सिंह परिहार, जि.प.अध्‍यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ,जि.पं. सदस्‍य मनीषा धाकड़ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जि.प.सीईओं अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त विकासखंड जावद मुख्यालय के अठाना में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, तथा विकासखंड मुख्यालय मनासा से विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथ को रवाना किया गया। कृषि रथ प्रतिदिन जिले के तीनों विकासखंड- नीमच, जावद एवं मनासा के 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, बीज उपचार, जल संरक्षण, समन्वित कीट-रोग प्रबंधन एवं शासन की कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी देगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो कृषकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });