*KHABAR : समाजजन, पेंशनर्स और महिला क्लब ने बढ़ाए हाथ, शिवना शुद्धिकरण अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 16, 2026, 7:13 pm Technology

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान के 117वें दिन शनिवार को शहर में जनभागीदारी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला । कुमावत समाज, पेंशनर संघ एवं इनरव्हील महिला क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में शिवना तट पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर अभियान को नई ऊर्जा दी । साथी हाथ बढ़ाना की भावना के साथ श्रमदानियों ने नदी में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन, गाजर घास एवं लोगों द्वारा फेंके गए अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला । अभियान के दौरान नदी से लगभग 3 ट्रॉली कचरा और गाद हटाई गई । इस अवसर पर मंदसौर विधायक विपिन जैन भी करीब दो घंटे तक श्रमदानियों के साथ साफ सफाई कार्य में जुटे रहे । उन्होंने स्वयं श्रमदान कर लोगों का उत्साहवर्धन किया।विधायक जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है और लोगों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना हम सभी कर्त्तव्य है ।श्रमदान के दौरान नदी किनारे उगी गाजर घास को भी हटाया गया, जिससे नदी तट का वातावरण स्वच्छ और सुंदर दिखाई देने लगा । अंत में विधायक विपिन जैन ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे के बीच शिवना शुद्धिकरण अभियान में शामिल होकर श्रमदान अवश्य करें । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 117वे दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, सेवानिवृत एवं पेंशनर नागरिक महा संघ से श्रवण कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर देवेंद्र पुराणिक,नंदकिशोर राठौर,कोमल चंद वाँणवार,राजेंद्र पोरवाल,आनंदीलाल पंड्या,अशोक नागदा,सत्यनारायण श्रीवास्तव,नरेंद्र पाल सिंह राणावत,सालिगराम दिया, रमेशचंद सोनी,श्यामलाल सोनी,रमेशचंद्र पुरोहित,सुधीर कुमार दवे,कुमावत समाज मंदसौर से राधेश्याम अडानीया,राजेंद्र घोडेला, मोहनलाल मारीवार,लोकेंद्र कुमावत,नटवर कुमावत नट्टू, कन्हैया लाल कुमावत, वर्दीचंद कुमावत नारायण कुमावत,रमेश घोडेला,माणक लाल कुमावत, सत्य नारायण मंडलिया,कन्हैयालाल दायमा, शुभम कुमावत रमेश कुमावत,अशोक मेरावदिया,इनर व्हील क्लब मंदसौर से हेमा हिंगड़,सुनीता पहाड़िया,उषा कुमावत,शर्मिला बसेर,वीनू कीमती,किरण भामावत ,समाज सेवियों में रामनारायण मालवीय,हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू, टोलखेड़ी गांव से शांतिलाल मेमावत,रतनलाल चौहान,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, रकोदा गांव से रामचंद्र पाटीदार धमनार गांव से सोहनलाल धाकड़,महिला नेत्रीयों में सोनाली जेन,इष्टा भाचावत,सुनीता बंडी,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,योगिता बैरागी,प्रज्ञा मालवीय कांग्रेसजन मे अजीत जेन,तरूण खिंची,हेमंत हिंगड,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,सुभाष जेन,मनोहर नाहटा,रईस पटवारी,संजय नाहर, साबिर इलेक्ट्रीशियन,विश्वनाथ सोनी रमेश ब्रिजवानी,विश्वास दुबे,अर्पित भंडारी,मंगल गवली,अजय सोनी,राकेश सेन,जीतू गुगर,अकरम खान ,आमीन खान,श्याम जेन,शिवशंकर सोलंकी,योगेंद्र गौड़,सादिक गोरी,अंसार मेव,अशोक राव,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा,नक्ष चावड़ा, प्रिंस सत्रावाला,कनिष्क सोनी ,राघवेंद्र गुगर आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });