*KHABAR : 20 मई को बंद के दौरान भी मिलेंगी आवश्यक दवाइयां, जिले के जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे, 21 अस्पतालों व 15 मेडिकल स्टोर्स पर आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 19, 2026, 7:13 pm Technology

नीमच । जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला नीमच द्वारा 20 मई 2026 को 01 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद/हड़ताल के दौरान जिले के समस्त औषधि विक्रेताओं द्वारा प्रतिष्ठान बंद रखे जाने की सूचना दी गई है जनहित को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला नीमच द्वारा निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं: 1. जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे: बंद के दौरान जिले में संचालित समस्त प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे। 2. अस्पतालों में दवा उपलब्धता: जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की सहमति अनुसार नीमच जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर्स अस्पताल में भर्ती मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 3. आपातकालीन व्यवस्था हेतु चिन्हित मेडिकल स्टोर्स: बाह्य रोगियों एवं जनता के लिए आपातकालीन व्यवस्था हेतु निम्न मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे: - नीमच: आशा हॉस्पिटल, चोरडिया हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, पाटीदार बाल चिकित्सालय, पोरवाल चिकित्सालय, श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं उषा चिकित्सालय परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर। - अन्य क्षेत्र: सिंगोली में रवि मेडिकल स्टोर्स, झांतला में धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर, रतनगढ़ में हकिमिया मेडिकल स्टोर, मोरवन में सोनी मेडिकल स्टोर, डीकेन में माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, सरवानिया महाराज में दीपक मेडिकल, जावद में कमल केमिस्ट, नयागांव में अंकुर मेडिकल स्टोर्स, मनासा में पाटीदार मेडिकल्स एवं सहयोग मेडिकल, रामपुरा में आदर्श मेडिकल, कुकड़ेश्वर में प्रमोद मेडिकल, चिताखेड़ा में जैन मेडिकल एवं जीरन में टिपटॉप मेडिकल। उपरोक्त सभी मेडिकल स्टोर्स किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });