*KHABAR : मादक पदार्थ विरोधी अभियान के अंतग्रत रतनगढ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित इको कार को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।,पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 21, 2026, 8:07 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 21.05.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के दौरान गुरुद्वारा के आगे नीम का खेडा रोड, रतनगढ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पतलोई पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कम्पनी की इको कार नम्बर MP 53 CA 6850 को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। जप्त मश्रुका :- 1. 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 8,10,000 रुपये। 2. एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कम्पनी की इको कार नम्बर MP 53 CA 6850 कीमति 5,00,000 रुपये। गिरफ्तार आरोपी :- 01. नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पतलोई पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });