जीरन। सीआरपीएफ नीमच में पदस्थ जीरन निवासी संजय पाटीदार पिता प्रेमनारायण जी पाटीदार(सगवारिया) का बीती रात को आकस्मिक निधन हो गया। संजय लगभग 35 वर्ष के थे और सीआरपीएफ नीमच में डीआईजी ऑफिस में सेवारत थे। उनके निधन से जीरन क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई शहीद जवान का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान लोहिया नगर से अंतिम यात्रा हेतु लाया गया। सीआरपीएफ द्वारा जवान को मुक्ति धाम जीरन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। सुबह 8.30 बजे नीमच रोड़ स्थित पेट्रोल पंप से शहीद जवान का पार्थिव शरीर ससम्मान नगर में रैली के साथ प्रवेश किया। इस अंतिम यात्रा में नगर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे
