*KHABAR : कलेक्‍टर ने दिए आर.टी.ओ. को वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश, आगामी वर्षाकाल को देखते हुए रामपुरा, मोरवन में आपदा प्रबंधन मौकड्रील की जाएगी,पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 21, 2026, 7:29 pm Technology

नीमच | जिले में आगामी वर्षाकाल को देखते हुए सम्‍भावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाए। रामपुरा व मोरवन में आपदा प्रबंधन तैयारियों पर मॉकड्रील भी कर ली जाए। जिले में निर्माणाधीन सीटी हाईवे एवं नीमच सिंगोली सड़क निर्माण कार्य की वजह से बरसात में किसी भी गांव व स्‍थान पर जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो। एम.पी.आर.डी.सी.के जिला प्रबंधक मानसून के पहले ही जल भराव की रोकथाम के प्रबंध सुनिश्चित कर लें। आर.टी.ओ. यह सुनिश्चित करें, कि जिले में कोई भी वाहन बगैर फिटनेस के सड़कों पर परिचालन स्थिति में ना पाया जाए। वाहनों के फिटनेस की अच्‍छी तरह से जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। बैठक में एस.पी. राजेश व्‍यास एवं एडीएम बी.एस.कलेश सभी एसडीए, एसडीओपी एवं समिति के सदस्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे विभाग के जल स्‍त्रोतो, जलाशयों, डेमो, स्‍टाप डेमो, सरोवरों का निरीक्षण करवा लें, अत्‍यधिक वर्षा, जल भराव से कोई भी जल संरचना में रिसाव या क्षतिग्रस्‍त होने की स्थिति ना बने। नदी, नाले, पुल, पुलियाओं, रपटों पर जल भराव की स्थिति में सुरक्षा के आवश्‍यक प्रबंध अभी से संबंधित विभाग सुनिश्चित कर लें। बैठक में आरटीओ एवं यातायात प्रभारी द्वारा गत एक माह में मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के तहत की गई चालानी कार्यवाही के बारे में विस्‍तार से बताया। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया, कि वे सभी शालाओं के वाहनों की फिटनेस की जांच एवं वाहनों चालकों के सत्‍यापन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से करवाए। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सम्‍पूर्ण जिले में बगैर नम्‍बर के वाहनों और ब्‍लेक फिल्‍म लगे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्‍होने मुख्‍य सड़कों को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों के जक्‍शन पाइंट पर सड़क सुरक्षा के संकेतक लगवाने एवं स्‍पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले के विभिन्‍न दुघर्टना संभावित स्‍थलों पर पठनीय दुर्घटना संभावित स्‍थल संबंधी संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने ओव्‍हर लोड यात्री वाहनों, यात्री वाहनों में उपज परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });