*KHABAR : जिले के नागरिक फटाखे अपने घरों में ना रखे, कलेक्‍टर ने की नागरिकों से अपील ,पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 22, 2026, 11:38 am Technology

नीमच | कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के नागरिकों से अपील की है, कि दीपावली पर खरीदे गये और उपयोग से शेष रहे फटाखे कोई भी नागरिक अपने घरों में ना रखे। उनको फटाखा गोदामों में जमा करवा दें। कलेक्‍टर ने जिल के अस्‍थाई फटाखा लायसेंसी विक्रेताओं से भी कहा, है कि यदि उनके पास दीपावली के बचे हुए फटाखे उपलब्‍ध हो, तो वे उन फटाखों को भी अपने घरों में ना रखे। ऐसे सभी फटाखों को सुरक्षा की दृष्टि से जिले के स्‍थाई गोदामों में जमा कर रसीद प्राप्‍त कर लें। कलेक्‍टर ने कहा, कि घर में रखे पटाखों से गर्मी में अग्‍नी दुघर्टना की संभावना बढ जाती है। उन्‍होने सभी से अपील की है, कि कोई भी अपने घरों में फटाखे ना रखे। कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को उनके क्षेत्र में स्थित फटाखा दुकानों, गोदामों व अन्‍य विस्‍फोटक सामग्री के भण्‍डारण स्‍थलों का भी नियमित रूप से संयुक्‍त निरीक्षण कर आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। एसपी राजेश व्‍यास ने भी अधिकारियों को नियमित रूप से प्रत्‍येक तीन माह में नियमित अंतराल पर विस्‍फोटक सामग्री एवं फटाखा गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });