नीमच | प्रधान डाकघर नीमच द्वारा आमजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीमच जिले में सभी डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विशेष अभियान 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 21 एवं 22 मई को टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दिन 23 मई को सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है, कि वे अपने निकटतम डाक घर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। आमजन इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। 