*KHABAR : जीरन पुलिस को मिली सफलता ट्रांसफार्मर से आईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 22, 2026, 3:30 pm Technology

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संम्पति संबंधी अपराधो पर अंकूश लगाने हेतु लगातार निर्देश जारी किए गए है इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव की टीम द्वारा ट्रांसफार्मर से आईल चोरी करने वाली गैंग को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना दिनांक 21.05.2026 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 20.05.2026 को रात करीब आठ बजे उसके ग्राम पालसोडा स्थित खेत पर लगी डीपी (ट्रांसफार्मर) से कोई व्यक्ति आईल चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अपराध क्र 133/2026 धारा 303 (2) बीएनएस व धारा 135 विद्युत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल टीम द्वारा त्वरीत कायर्वाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा, भरत पिता अमरसिंह बावरी, नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से नीली टंकी में भरा चोरी किया गया कुल 38 लीटर ट्रांसफार्मर आईल जप्त किया जाकर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा नि. देवीपुरा थाना जीरन 02. भरत पिता अमरसिंह बावरी नि. ग्राम पालसोडा थाना जीरन 03 नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी नि. ग्राम पालसोडा जप्त मश्रुका कुल 38 लीटर ट्रासफार्मर आईल किमत 50,000 करीब सराहनीय योगदान : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल टीम का योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });