*KHABAR : जिला नीमच के पुलिस थानों में कराई गई गुण्ड़ों की परेड़, एसपी श्री राजेश व्यास के निर्देश पर थानों में कराई गई 108 गुण्ड़ों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों की परेड, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 25, 2026, 11:36 am Technology

नीमच | जिला नीमच में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुण्ड़ों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों को थाना/चौकी बुलाकर थाना पर उनकी गतिविधियों की जांच हेतु थाना परेड कराई जा रही है। जिला नीमच के पुलिस थानों एवं चौकियों में दिनांक 24.05.2026 को एसपी राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा निकीता सिंह के मार्गदर्शन में जिलें के सभी पुलिस थानों में पर गुण्ड़ों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों को थाना/चौकी बुलाकर थाना उपस्थिति दर्ज की गई एवं उनकी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाकर डोजीयर भरवाया गया। इस दौरान कुल 108 गुण्ड़ों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों की उपस्थिति दर्ज की जाकर उनकी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं डोजीयर भरवाया गया। इस दौरान सत्यापन के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु स्पष्ट और सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिलें की जनता से अपील की गई है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच 07423-228000/7049101042 अथवा नजदिकी पुलिस थानें पर देवे। को दें और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });