*KHABAR : थाना स्तर पर ही पीड़ित को मिल जाए सायबर अपराधों की शिकायतों का समाधान, जिला नीमच के पुलिस थानों में हुई सायबर हेल्प डेस्क की स्थापना , पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 23, 2026, 7:01 pm Technology

◆ पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना ◆ सायबर सेल नीमच द्वारा सायबर हेल्प डेस्क हेतु प्रत्येक पुलिस थानेे के 03-03 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ◆ पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ◆ साइबर अपराधों के समाधान हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के बेहतर संचालन हेतु पोर्टलों की कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण जिलें में बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु जिला नीमच में लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सायबर अपराधों की शिकायतों में पीड़ित/आवेदक को थानें पर ही उचित समाधान मिल सकें व उसे इधर उधर न भटकना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पुलिस थानों में सायबर अपराधों के लिये दक्ष पुलिसकर्मी हो, इसके लिये, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिलें के पुलिस थानों में सायबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। सायबर हेल्प डेस्क हेतु प्रशिक्षण की विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस थानों में सायबर हेल्प डेस्क हेतु दिनांक 23.05.2026 को पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की उपस्थिति में जिलें के प्रत्येक पुलिस थानें से 03-03 आरक्षक व प्रधान आरक्षक स्तर के करीब 30 पुलिस कर्मियों के लिये एक दिवसीय विशेष सायबर प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर किया गया। उक्त प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित सायबर सेल जिला नीमच के कर्मचारियों द्वारा सायबर अपराधों व विभिन्न फ्रॉड के निदान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए, उसका किस प्रकार बेहतर उपयोग कर, थाने में सायबर अपराधों की शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की मदद किस तरह करें कि, उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके बताते हुए, सायबर क्राइम हो जाने पर पीड़ित के थाने आने पर किस प्रकार उसकी शिकायत जल्द से जल्द 1930 व सायबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करना है, जिससे उसकों त्वरित समाधान दिलाया जा सके। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस कर्मियो को भारत सरकार के विभिन्न पोर्टल NCRP , SANCHAR SATHI, SAMANVAY, CEIR, CYBER POLICE PORTAL आदि विभिन्न पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और इनका बेहतर उपयोग कर, कैसे पीड़ितों को त्वरित समाधान दिलाया जाए तथा अपराधों की विवेचना में इनका किस प्रकार बेहतर उपयोग कर अनुसंधान को और सशक्त बनाया जाए इस संबंध में सभी को प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रेक्टिकली बताया और इनकी शिकायतों पर किन माध्यमों से क्या कार्यवाही करना है और किन बातों का ध्यान रखना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित कर्मचारियों को साइबर अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये सायबर हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मी तकनीकी रूप से दक्ष होकर कार्यवाही कर सके, यही हमारा विजन है। इसी को ध्यान मे रखते हुए आप सभी को ये ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि आप इन पोर्टल का बेहतर उपयोग कर, उसका अपने थानों पर प्रभावी कार्यवाही करें व कोई भी पीड़ित किसी भी प्रकार की सायबर अपराधों की शिकायत लेकर आता है तो उस पर बताई गयी उचित कार्यवाही करें, जरूरत पड़े तो सायबर सेल से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें, बस हमारा ये ही ध्येय हो कि पीड़ित को हम त्वरित समाधान दिला सके।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });