नीमच। जिला सेन समाज संगठन द्वारा सेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में समाज के आराध्य देव सेन जी महाराज का 726 वां जयंती समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री नारायणी माता मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ हुआ ।रैली का शुभारंभ आरती से किया गया। रैली डीजे और ढोल धमाके के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई योजना क्रमांक 36 सेन वाटिका पहुंची जहां इसका समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया दोपहर बाद शाम 4 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रतिभावान लोगों को स्वर्गीय मदन लाल जी भाटी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रमेश भाटी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर समाज की लगभग 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं शाम 6:30 बजे भजन संध्या महाप्रसादी का आयोजन किया गया ।जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश सेन ने बताया कि रैली का सेन सर्किल पर विभिन्न समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया इस अवसर पर सांवरिया सेठ एवं सेन जी महाराज के विभिन्न राजस्थानी भजनों पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। रैली में समाज जन केसरिया साफा सिरोधार्य किए चल रहे थे। इस अवसर पर चंद्रेश सेन, सुखलाल सेन, श्याम टांकवाल, के. के. टॉक,बाबूलाल बनभरू, जगदीश सेन मास्टर साहब, बाबूलाल देवड़ा, कालूराम देवड़ा, हरिप्रसाद गहलोत, भारत गहलोत ,तहसील अध्यक्ष दिनेश सेन, जिला सचिव नरेंद्र गहलोत, महेंद्र चौहान ,सुगन चंद सेन, महेश सोनगरा, विनोद गहलोत,शांतिलाल राठौर, राधेश्याम गहलोत , राधेश्याम गहलोत, दीपक गहलोत, कैलाश सेन बीएस एन एल,एडवोकेट सोनू गहलोत कनावटी ,जगदीश सोलंकी, रमन गहलोत, नरेंद्र चांगल, शिव राजेश नरेडिया, संजय गहलोत, जिला युवा अध्यक्ष चमन सेन एवं तहसील युवा अध्यक्ष मनीष कनावटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।