KHABAR : पुलिस थाना नीमचकैण्ट एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, आनलाईन आईडी के माध्यम से आनलाईन क्रिकेट सट्टा लगाते 03 आरोपी गिरफ्तार, 03 मोबाईल, 101000/- नगदी सहित लाखों का क्रिकेट हिसाब जप्त, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 14, 2026, 3:20 pm Technology

नीमच | पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देष दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमचकैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में तीन व्यक्ति आनलाईन सट्टा कर रहे है। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में दबिश देते आरोपी मनीष गुर्जर, हिमांशु सुंगधी एवं यश सांवरिया को पकड़ा जाकर आरोपीगणों द्वारा अपने मोबाईल पर LOTUS आईडी www.lotus7book.com एवं www.lotusbook.site से आनलाईन सट्टा किया जा रहा था। आरोपीगणों से पुछताछ करते आरोपीगणों द्वारा बताया कि हम एवं हमारे अन्य फरार साथियों द्वारा आम लोगो को आनलाईन आईडी के माध्यम से विभिन्न खेलों में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर आम लोगो से उक्त आनलाईन सट्टा आईडियों में पैसा डलवाकर अवैध लाभ कमाना बताया गया। उक्त पर से थाना नीमचकैण्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी - 1. मनीष पिता सज्जनसिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी हवाई पट्टी रोड़ नीमच 2. हिमांशु पिता अशोक सुंगधी उम्र 27 साल निवासी जवाहर नगर नीमच 3. यश पिता विष्णु सांवरिया उम्र 21 साल निवासी अमर काॅलोनी बघाना जप्त मश्रुका - 03 मोबाईल, नगदी 101000/- रूपये सहित लाखों का सट्टा हिसाब। सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में थाना प्रभारी नीमच कैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा सहित सायबर सेल,पुलिस थाना नीमच कैण्ट एवं विशेष पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });