KHABAR : कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकयों को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने के दिए निर्देश, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 14, 2026, 11:38 am Technology

नीमच , जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल संरचनाओं, तालाबों, बावडियों और नालों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, जनसहयोग से करवाकर मिट्टी निकालने का कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाएं। साथ ही स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में सभी निकाय अपने निकाय की रैंक, गत सर्वेक्षण की तुलना में सुधारने का प्रयास करें। नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से रात्रि कालीन स्‍वच्‍छता अभियान चलाए। सभी निकाय स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में शामिल होने का हर संभव प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के सभी सीएमओ की बैठक में नगरीय विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जिले की सभी निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निकायों को निर्देश दिए, कि वे ग्रीष्‍मकाल में संभावित पेयजल संकट का आंकलन कर, अभी से निजी जल स्‍त्रोतो का अधिग्रहण करवा लें, जिससे कि मई, जून में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की कोई संभावना ना रहे। दल गठित कर सम्‍पत्त्ति का सर्वे करवाएं कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे सम्‍पत्ति कर, जल कर व अन्‍य करों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करें, जिससे कि निकायों को राजस्‍व प्राप्ति में बढ़ोत्‍तरी हो और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी निकाय दल बनाकर आवासीय, व्‍यवसायिक व अन्‍य सम्‍पत्तियों का सर्वेक्षण कार्य करवाकर करों की वास्‍तविक मांग कायम कर, उसके आधार पर करों की वसूली करें। पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई करवाने, पेयजल की गुणवत्‍ता जांच करवाने, टंकियों की साफ-सफाई, चेम्‍बर की साफ-सफाई नियमित रूप से करवाने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए। नालों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाएं कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे शहरी नालो को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाए। सार्वजनिक स्‍थलों पर पौधारोपण करवाएं, सड़कों के दोनो ओर टी-गार्ड के साथ बड़े पौधे लगवाए। बावडियों, जल स्‍त्रोतो की साफ- सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करवाए और नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक स्‍थानों पर स्‍वच्‍छ एवं शीतल जल उपलब्‍ध कराने के लिए प्‍याऊ की व्‍यवस्‍था करें। बैठक में निकायवार निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई और सभी निर्माण कार्य तय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गये। स.क्र./605/69/मालवीय/फोटो

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });