*KHABAR : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आज, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 11:00 बजे से होगा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 13, 2026, 11:46 am Technology

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 13 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पूरे देश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिला हस्तियाँ जैसे - महिला उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, डॉक्टर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, स्टार्टअप लीडर, मीडिया पेशेवर, समाज सेवक तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की प्रमुख प्रतिनिधियाँ शामिल होंगी। उप सचिव हृदयेश श्रीवास्तव ने समस्त सीईओ जिला पंचायत को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार जनप्रतिनिधियों, महिला पंचायत प्रतिनिधियों, महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम जनता को इस कार्यक्रम से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किए जाएँ। 13 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यह कार्यक्रम सीधा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण DD News पर भी किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति/समूह ग्राम पंचायत स्तर तक आसानी से जुड़ सकें, इसके लिए वेबकास्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है: https://pmindiawebcast.nic.in/ इस कार्यक्रम को अत्यधिक प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम जनता को जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });