KHABAR :उज्जैन में छात्र को गोली लगी:घायल बोला- स्कूटी सवार युवक आए, रोका और फायर किया; ज्ञानेश्वरी ब्रिज के पास हुई घटना, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 12, 2026, 1:32 pm Technology

उज्जैन में शनिवार देर रात एक नाबालिग छात्र अतीक माहुरकर को गोली लग गई। घटना रात करीब 12 बजे ज्ञानेश्वरी ब्रिज के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। अतीक के अनुसार, वह ढांचा भवन स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रोका और कट्टा तानकर फायर करने की कोशिश की। बचाव में अतीक ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। झूमाझटकी के दौरान गोली चल गई, जो उसकी जांघ को छूते हुए निकल गई। घायल ने एक हमलावर की पहचान ‘आला बाथम’ के रूप में की है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों के मोहन नगर क्षेत्र के निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध है। शुरुआती जांच में अतीक का शहर के कुछ आपराधिक तत्वों से संबंध होने की जानकारी मिली है। चिमनगंज थाना टीआई विवेक कनोड़िया के अनुसार, अतीक कुख्यात बदमाश रौनक गुर्जर का साथी बताया जा रहा है। रौनक का जीतू बुंदेला गैंग से पुराना विवाद है, जिससे जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अजय के अनुसार, गोली केवल छूकर निकली है और छात्र की स्थिति सामान्य है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });