नीमच 11 अप्रेल 2026, मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने शनिवार को नीमच के सर्किट हाउस पर मानव अधिकार आयोग मित्र, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भेट एवं चर्चा की। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह के सर्किट हाउस नीमच पहुंचने पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल एडीएम श्री बीएस कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एसडीएम श्री संजीव साहू, सीएस पी सुश्री किरण चौहान एवं मानव अधिकार आयोग मित्रों स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेटकर, आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह का आत्मीय स्वागत स्वागत किया। इसके पूर्व मनासा में भी आयोग के अध्यक्ष का स्वागत समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर आयोग मित्र श्री के के जैन, श्री कमला शंकर विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति के श्री प्रवीण कुमार शर्मा, सुश्री माया लालवानी निशक्त कल्याण संगठन के श्री माणक मोदी, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के श्री जगदीश शर्मा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह का स्वागत किया और उनसे भेंट कर चर्चा की। स.क्र./597/62/मालवीय/फोटो