KHABAR : 85 किलो नशे पर वार—CBN-पुलिस का संयुक्त प्रहार, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 11, 2026, 12:56 pm Technology

नीमच-मंदसौर बेल्ट में नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार हुआ है… सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है… जानकारी के मुताबिक, गंगाखेड़ी का एक तस्कर दो अलग-अलग गोदामों में अवैध रूप से अफीम और डोडाचूरा जमा कर पंजाब सप्लाई की तैयारी में था… इसी इनपुट पर टीम ने सीतामऊ क्षेत्र के गंगाखेड़ी और खेरखेड़ा गांव में एक साथ दबिश दी… तलाशी के दौरान टीम को भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला… जिसमें करीब 35 किलो से ज्यादा अफीम और 50 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद किया गया… यानी कुल मिलाकर 85 किलो से ज्यादा नशे का जखीरा जब्त किया गया… कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे नेटवर्क के अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं… खास बात यह है कि इस तस्करी का कनेक्शन पंजाब तक जुड़ा हुआ सामने आ रहा है… पूरी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है और फिलहाल मामले में जांच जारी है… सीबीएन का साफ संदेश है—नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… और “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });