मंदसौर - संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंवाद और विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच, जावद एवं मनासा विधानसभा के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। शनिवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने ग्राम कनावटी, घसुन्डी, सुवाखेडा, मोरका, भादवामाता, पिपलोन एवं भाटखेडी में ग्रामीणजन व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का उनका सम्मान भी किया गया। वहीं ग्राम कनावटी मंे स्वच्छता अभियान के भागीदारी की। संासद सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह अभियान न केवल जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। उन्होने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। नल जल योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और भाजपा के पदाधिकारियों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उनको लाभांवित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। इसी के साथ सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच में ज्योतिबा फुले की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और समाजजनों से चर्चा की । साथ मे विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।