इंदौर। रालामंडल इंदौर निवासी कीर श्री मंशाराम जी सोलंकी के छोटे सुपुत्र युवा दीपक जी सोलंकी का अल्पायु में एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। वे सीआरपीएफ में सेवारत प्रेमपाल सोलंकी (सिंगापुर टाउनशिप इंदौर) के छोटे भाई व मयंक सोलंकी के पूज्य पिताजी थे। वे नीमच निवासी कीर समाज युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना के साले जी थे। 40 वर्षीय स्वर्गीय दीपक जी सोलंकी की शव यात्रा रविवार 12 अप्रैल 2026 को निज निवास रालामंडल इंदौर से प्रातः 11.30 बजे निकलेगी। हंसमुख, मिलनसार, सरल स्वभाव व धार्मिक प्रवृत्ति के धनी युवा दीपक सोलंकी के निधन का समाचार जैसे ही क्षेत्र में फैला सभी और शोक की लहर छा गई। स्वर्गीय दीपक जी सोलंकी के निधन से कीर सोलंकी परिवार इंदौर व चांदना परिवार नीमच पर बड़ा वज्रपात हुआ है।