KHABAR :इंदौर में पुराने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आग:ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 12, 2026, 1:29 pm Technology

इंदौर के रीगल स्थित रानी सराय परिसर में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण झाड़ियों में आग लगते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। छोटी ग्वालटोली थाने के पास स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में अचानक झाड़ियों में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के चलते केबल और आसपास की सूखी झाड़ियों ने आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझा दी गई। बताया गया है कि थाना परिसर में काफी मात्रा में कबाड़ भी पड़ा हुआ है। यदि आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दमकल विभाग के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });