KHABAR : नारी शक्ति वंदन" पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 11, 2026, 12:21 pm Technology

नीमच , राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक "नारी शक्ति वंदन" पखवाडा मनाया जाएगा । इस पखवाडे में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के बारे में आम नागरिकों को अवगत कराया जायेगा। यह पखवाड़ा एक उत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जावेगा। पखवाड़े के तहत विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किया जायगे । नारी शक्ति वंदन के संबंध में व्याख्यान हेतु हंसध्वनि सभागार, रविन्द्र भवन, भोपाल में प्रबुद्धजन का सम्मेलन (टाउन हाल) आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के संभाग मुख्यालयों तथा छिन्दवाड़ा, खरगौन एवं मंदसौर जिला मुख्यालयों पर "नारी शक्ति वंदन" सम्मेलन आयोजित किये जाएगे। इन सम्मेलनों में महिला सांसद, महिला विधायक, महिला महापौर, महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला नगर पालिका अध्यक्ष, महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष, महिला पंच/सरपंच, महिला पार्षद, महिला उद्यमी एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं इत्यादि को आमंत्रित किया जाएगा। इस पखवाडे के तहत लोकसभा क्षेत्र/विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति पदयात्रा आयोजित की जाए। इस पदयात्रा में प्रबुद्ध महिलाओं को जोड़ा जाए। युवा वर्ग द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार की जायेगी। इस दीवार में संदेश भी लिखे जायेंगे। महिला संगठन, महिला स्व- सहायता समूह, लखपति दीदी, लाडली बहना आदि को अभियान से जोड़ा जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी/सेमीनार इत्यादि आयोजित कराई जाएगी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ ग्राम सभा में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में चर्चा करायी जायेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी, व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। प्रदेश के धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं सहकारी संगठनों, आदि में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी, व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कराये जाए्गा।, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में "नारी शक्ति वंदन" विषय पर व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। सभी स्तरों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग रहेगा।महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी (फोटोग्राफ्स सहित सामान्य प्रशासन विभाग को ईमेल [email protected] पर प्रेषित करेंगे। स.क्र./593/57/मालवीय/

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });