*KHABAR : जिला विधिक सहायता अधिकारी को दहेज प्रतिषेध अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 12, 2026, 2:08 pm Technology

नीमच | जिले में दहेज प्रथा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार पूनिया को दहेज प्रतिषेध अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर हिमांशु चंद्र द्वारा जिले के समस्त विभागों को निर्देशित किया गया है कि दहेज प्रतिषेध अधिकारी के संबंध में जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु सभी शासकीय कार्यालयों के नोटिस बोर्डों पर तथा ब्लॉक स्तर की बैठकों एवं ग्राम चौपालों में दहेज प्रतिषेध अधिकारी का नाम एवं संपर्क विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। दहेज प्रतिषेध अधिकारी प्रवीण कुमार पूनिया (मोबाइल नंबर: 9560024354), जो वर्तमान में जिला विधिक सहायता अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाने का उद्देश्य लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा दहेज प्रतिषेध कानून के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि दहेज से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी हेतु दहेज प्रतिषेध अधिकारी से संपर्क करें तथा सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में सहयोग प्रदान करें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });