नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 11 अप्रैल को स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षको की टीम ने लायंस चौराहा से भारत माता चौराहा तक अमानक पॉलिथीन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों से लगभग 40 किलो पॉलिथीन जप्त की एवं 14 चालान बनाकर 14 हजार 500रूपये अर्थ दंड वसूला। शनिवार शाम 5:00 बजे करीब नगर पालिका नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, गोपाल नरवाले, अविनाश घेँघट एवं ऋषि कलोसिया के साथ लायंस चौराहा से अमानक पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की। प्रथम दिन यह कार्यवाही भारत माता चौराहा तक चली और कार्यवाही के दौरान मिठाई दुकानों, आइसक्रीम दुकानों, खाद्य पदार्थ व व किराना दुकानों सहित 14 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 40 किलो पॉलिथीन जप्त कर चालानी कार्रवाई करते हुए 14500 रुपए जुर्माना वसूला एवं दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं ग्राहकों को कागज या कपड़े की थैली में ही वस्तुएं प्रदान करने की समझाइश दी।