KHABAR : सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया जाजू सागर बांध का निरीक्षण,अनुपस्थित चौकीदार को निलंबित करने व डेम प्रभारी को नोटिस देने के दिए निर्देश , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 11, 2026, 6:10 pm Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने शनिवार 11 अप्रैल को नीमच शहर की जल व्यवस्था के प्रमुख स्रोत जाजू सागर बांध का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान वहां अनुपस्थित पाए गए दो चौकीदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने एवं डेम प्रभारी श्री शेरु चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ श्रीमती बामनिया ने डेम की स्थिति से अनुविभागीय अधिकारी महोदय को भी अवगत कराया एवं डेम की सुरक्षा तथा डेम की मिट्टी की चोरी रोकने हेतु 10 सदस्यीय दल व समिति गठित करने के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग प्रभारी उप यंत्री श्रीमती अनु सोलंकी, केमिस्ट सुरेश पवार, सुपरवाइजर नाथूलाल नागर आदि भी साथ थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });