नीमच। सामान्य प्रशासन विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, म0प्र0 शासन, भोपाल के निर्देशानुसार भारत रत्न डॉ0 भीमरावजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हिमांशु चंद्रा कलेक्टर, नीमच एवं अमन वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नीमच के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को प्रातः 10 बजे से टाऊन हॉल नीमच में जिला स्तरीय समारोह सह हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए राकेश कुमार राठौर, जिला संयोजक,जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, नीमच ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा। राठौर ने नागरिकगणों से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।