KHABAR : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कल मनेगी , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 13, 2026, 11:14 am Technology

नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र के गांव मोडी में कल 14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे बस स्टेंड परिसर में भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान विचारक, भारत के महान विद्वान, नौ भाषाओं के ज्ञाता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम कांग्रेस जिला अनुसूचित जाति संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया, कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिहं यादव की अध्यक्षता व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्षअजीत कांठेड़,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल के मार्गदर्शन, जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया के तत्वाधान में संपन्न होगा। रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शंभू लाल चारण, झातला के पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन, रतनगढ़ के गोविंद सिंह सांडा,ओमप्रकाश राव की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सेवादल, युवक कांग्रेस, जावद ,रतनगढ़ ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे l

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });