नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा अर्थवर्ष 2025-26 के दौरान विविध वसूली मद में 25.73 करोड की उल्लेखनीय वसूली की गई है। कलेक्टर जिला नीमच द्वारा समय-समय पर मासिक समीक्षा बैठक में वसूली को लेकर दिये गये निर्देशों के पालन में नगरपालिका नीमच द्वारा सूचना पत्रों के माध्यम से लीज पर आवंटित भूखण्डों से लीज वसूली, बकाया प्रीमियम, नामांतरण प्रकरणों में अंतरण शुल्क, फ्री होल्ड शुल्क, नगर में विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति लगाये गये होर्डिंग्स से चालान वसूली, नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर चालान व अन्य मदों में 25.73 करोड़ की वसूली की गई है। निकाय की उक्त उपलब्धि के दृष्टिगत संचालनालय द्वारा दिनांक 16 अप्रेल व 17 अप्रेल 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यशाला में वसूली हेतु किये गये उत्कृष्ट प्रयासों के लिये अपना प्रस्तुतिकरण दिये जाने हेतु आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने दी है।