भोपाल। आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कांग्रेस बीजेपी दोनों के ऊपर हमला बोला है उन्होंने अपने वक्तव्य में मध्य प्रदेश राज्यसभा की सीट पर भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवार न उतारने पर कहा कि कांग्रेस बीजेपी एक ही हैं दोनों ने राज्यसभा की सीटें आपस में चाय पीते पीते बांट लीं। भाजपा सरकार में किसी का ट्रांसफर कराना हो तो कांग्रेस नेता के पास पहुंच जाओ,हो जाएगा। भाजपा की सरकार में किसी को कोई ठेका दिलाना हो तो कांग्रेस नेता के पास पहुंच जाओ, वह करा देगा। दोनों एक दूसरे पर आरोप तो लगाते हैं, लेकिन कार्यवाही कभी नहीं करते हैं। भाजपा की सरकार में आज तक कोई कांग्रेसी नेता जेल क्यों नहीं गया ? कांग्रेस की सरकार में भी आज तक कोई भाजपा का नेता जेल नहीं गया। दोनों मिल बांटकर प्रदेश की जनता के साथ छल कर रहे हैं। विदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।