इंदिरा नगर स्थित *मांगलिक भवन डोम* में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का *दिनांक 12/04/2026 रविवार* को समापन किया गया। उक्त योग शिविर में *पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग शिक्षक एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नीमच जिला प्रभारी पुखराज साहू* द्वारा मोटापा, शुगर, अपचन ,घुटने का दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, हृदय रोग, सर दर्द, थायराइड आदि रोगों के निवारण हेतु इंटीग्रेटेड योग अभ्यास कराया गया। *योग शिविर संयोजक श्री राजेश जी जायसवाल एवं दशरथ जी बंधु रहे।* योग शिविर में मुख्य रूप से किशोर जी किलोरिया, हरिशंकर शुक्ला, जयप्रकाश दलवी, दुर्गा शंकर कोली, तेजपाल बंजारा, डाक्टर आशाराम धाकड़, यश मौर्य , मीना जायसवाल, उमा धाकड़, सावित्री गुप्ता, सुनिधि साहू आदि ने भाग लिया।