KHABAR : नीमच पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सड़कों पर काली फिल्म और नाबालिगों द्वारा वाहन दौड़ाने वालों की अब खैर नहीं, यातायात टीम ने वसूला भारी जुर्माना, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 14, 2026, 11:30 am Technology

​नीमच। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद नीमच यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन रसूखदार वाहन चालकों को निशाना बनाया गया जो अपनी गाड़ियों पर काली फिल्म लगाकर घूम रहे थे, जिसके तहत 10 काली फिल्म वाले वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 3000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही, यातायात टीम ने सड़क पर वाहन दौड़ाते मिले नाबालिग बच्चों को रोककर उनके परिजनों को मौके पर बुलाया और उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए बच्चों को वाहन न देने की समझाइश दी। इस बड़ी कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस ने अन्य नियमों के उल्लंघन पर कुल 44 चालान काटकर 15,400 रुपये का राजस्व एकत्रित किया। थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, स्टंटबाजी से बचें, बुलेट में पटाखे वाले साइलेंसर न लगवाएं और चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });