KHABAR : बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का दृढ संकल्प है हमारा - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 14, 2026, 7:11 pm Technology

नीमच । आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव आम आदमी पार्टी ने समूर्ण प्रदेश में जिला स्तर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब की जयंती पर कहा की एक और बाबा साहेब ने विभिन्नता वाले देश में जहां पग पग पर भाषा ,संस्कृति, रीति रिवाज, मजहब, जात पात अलग अलग है ऐसे विभिन्नता वाले देश में संविधान निर्माण का अद्वितीय कार्य बाबा साहेब ने किया है जो वंदनीय है लेकिन वर्तमान समय में तानाशाही सरकार द्वारा खुलेआम संविधान के विपरीत अनेक कार्य किये जा रहे है जो निंदनीय है। आज इस अवसर पर हम संकल्प लेते है की संविधान रक्षार्थ आम आदमी पार्टी का एक एक सिपाही तन मन धन से जीवन पर्यन्त संविधान की रक्षा करने के लिए लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते है की उनके बताए आदर्शों एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश को एक स्वर्णिम प्रदेश बनाएंगे। आज बाबा साहेब की जयंती आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष डॉ राजू पाल के नेतृत्व में नीमच में आंबेडकर सर्कल पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के जीवन पर परिचर्चा का आयोजन किया जंहा आप के पदाधिकारियो ने अपने अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहेब के जीवन वृतांत पर प्रकश डाला। इस अवसर पर आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , बालचंद वर्मा , डॉ राजू पाल , सत्यनारायण ओझा , रमेश गुर्जर , इब्राहिम पठान ,पार्षद भेरूलाल भील , नरेंद्र पाटीदार , चंदेल पटेल , भगतराम भाणेज , बाबूलाल गायरी , शश्रीमती शबनम कुरैशी , उदयलाल अग्रवाल , उपसरपंच उदेराम चौहान , लविश कनोजिया , भंवरलाल जबड़ा , चितरंजन गेहलोत , किसन कहार ,राधाकिसन पाटीदार , अक्षय धनगर , जानकीलाल पाटीदार , कैलाश पंडित , राजेश मेघवाल , विकास मेघवाल , कंवरलाल गायरी , परसराम दायमा ,त्रिलोक चंद एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });